{"_id":"63c9805f0b281830490eabf8","slug":"covishield-vaccination-started-423-got-vaccinated-on-the-first-day-kushinagar-news-gkp464848729-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोविशील्ड का टीकाकरण शुरू, पहले दिन 423 ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोविशील्ड का टीकाकरण शुरू, पहले दिन 423 ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में बने कोविड टीकाकरण केंद्र पर टीका लगातीं बीएचडब्ल्यू गि
- फोटो : KUSHINAGAR
कोविशील्ड का टीकाकरण शुरू, पहले दिन 423 ने लगवाई वैक्सीन
शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय सहित 11 जगह कम संख्या में पहुंचे लोग
पडरौना। कोरोनारोधी टीका लगना बृहस्पतिवार को फिर से शुरू हो गया। शहर में पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय और जनपद के अन्य हिस्सों में दस स्थानों पर टीकाकरण किया गया। शाम तक कुल 423 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। पहला दिन होने के कारण और जागरूकता के अभाव में टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या कम रही। सीएमओ ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा ताकि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो सके।
जनपद में 30,54,718 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज, 30,13,290 को दूसरी और 6,63,646 लोगों को सतर्कता डोज लग सकी थी। वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण टीकाकरण बंद था, जबकि सतर्कता डोज 32.7 फीसदी लोगों को ही लग पाया था। दूसरी डोज भी बहुत से लोगों की बाकी है। पिछले दिनों दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद टीकाकरण को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर पुन: गंभीरता देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड वैक्सीन की 21,600 डोज (2,160 वॉयल) प्राप्त होने के बाद कोविड टीकाकरण फिर से शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शाम तक इन केंद्रों पर कुल 423 लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार के टीकाकरण को मिलाकर 30,54,827 लोगों को पहला और 30,13,362 को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। सतर्कता डोज अब 6,64,593 लोगों को लग चुकी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी नहीं दिखा उत्साह
बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से कोविड टीकाकरण शुरू हुआ। पडरौना शहर में केवल एक टीकाकरण केंद्र पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में बनाया गया है। यहां टीका लगा रही एएनएम काजल सिंह ने बताया कि सुबह 9 से 11:30 बजे तक बावली चौक के अजय चौहान, दीपक सिंह, पडरौना शहर के ही निवासी उपेंद्र गुप्ता सहित 40 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। इस दौरान वहां वीके दीक्षित, प्रमोद कुमार, गिरिजा पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे। इसके अलावा रामकोला, कसया क्षेत्र के सपहां, सुकरौली की देवतहां, मथौली बाजार, हाटा, विशुनपुरा, खड्डा, दुदही, कुबेरस्थान और कप्तानगंज सीएचसी पर भी कोरोनारोधी टीका लगाया गया।