फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Could not give account of expenses, notice to 52 heads and secretaries

Kushinagar News: खर्च का नहीं दे सके हिसाब, 52 प्रधानों-सचिवों को नोटिस

Fri, 06 Jun 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Could not give account of expenses, notice to 52 heads and secretaries
पडरौना। लेखा परीक्षा अनुभाग की तरफ से हुई आडिट में जिले के 52 गांव के ग्राम प्रधानों ने गांव में हुए खर्च का हिसाब नहीं दे सके हैं। आडिट में इन गांव के प्रधानों ने वर्ष 2022-23 की लेखा परीक्षा की आडिट में सरकारी धन का दुरुपयोग होने की बात कही गई है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित गांव के ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस देकर उनके दो माह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो संबंधित से धन की वसूली समेत अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लेखा परीक्षा अनुभाग की तरफ से प्रत्येक वित्तिय वर्ष में गांव में विकास कार्यों के लिए मिले धन का हुए खर्च की जांच करती है। लेखा परीक्षा अनुभाग ने वित्तिय वर्ष 2022-23 में 52 गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए मिले धन की खर्च में गड़बड़ी पकड़ा है।
विज्ञापन

इसकी जांच रिपोर्ट लेखा परीक्षा अनुभाग ने डीएम को प्रस्तुत की है। आडिट में मिली गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पडरौना ब्लॉक के 32, फाजिलनगर व विशुनपुरा ब्लॉक के दो-दो, दुदही व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के तीन-तीन और खड्डा ब्लॉक के सात समेत कुल 52 गांव के ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस भेजकर उनसे दो माह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा कि यदि ग्राम प्रधान और सचिव की तरफ से मिला स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं रहा तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए धन वसूली समेत अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed