फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   controversy between two parties regarding opening of skyight

रोशनदान खोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Tue, 07 Jul 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
controversy between two parties regarding opening of skyight
रोशनदान खोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार में सोमवार की देर रात एक मदरसा के भवन में रोशनदान और जंगला खोलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले जिसमें कई लोगों को चोटें आईं।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार निवासी इस्लाम का अपने पड़ोसी व मदरसा संचालक नूरहसन से विवाद है। इस्लाम का कहना है कि मदरसा संचालक और उनके बीच सात वर्ष पूर्व इस बात का समझौता हुआ था कि मदरसा भवन में किसी प्रकार का रोशनदान या जंगला नहीं खोला जाएगा। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद सोमवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे मदरसा संचालक ने दीवार तोड़कर रोशनदान और जंगला खोल दिया। जिसका विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाने लगे जिससे कुछ लोगों को चोटें भी आई। घटना की जानकारी होने पर अहिरौली बाजार पुलिस मौके पर पहुंची समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मदरसा संचालक नूरहसन का कहना है कि रोशनदान व जंगला लगाने के लिए दीवार तोड़ी जा रही थी। इस दौरान ईंट छटककर किसी को लग गया होगा। विवाद में ईंट पत्थर चलाने की बात सही नहीं है। वहीं अहिरौली बाजार एसओ राहुल कुमार सिंह का कहना है कि कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed