{"_id":"6897a52b6eced625dd0f26c7","slug":"construction-of-three-community-buildings-begins-there-will-be-convenience-in-auspicious-events-kushinagar-news-c-7-gkp1057-1031907-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू, मांगलिक आयोजनों में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू, मांगलिक आयोजनों में होगी सहूलियत
Sun, 10 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में अनुसूचित जाति बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए एकीकृत विकास योजना के तहत हाटा, पडरौना और खड्डा विधानसभा क्षेत्रों में 2.10 करोड़ की लागत से तीन सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। खड्डा और हाटा में निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है, जबकि पडरौना विधानसभा क्षेत्र में जमीन की अड़चन फंसने के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई है, लेकिन वहां अड़चन दूर कर लिया गया है, जल्द ही यहां पर भी निर्माण शुरू हो जाएगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायत पडरौना विधानसभा के जंगल हनुमानगंज गांव में 540 वर्ग मीटर, खड्डा विधानसभा क्षेत्र में रामपुर गोनहा गांव में 1050 वर्ग मीटर, हाटा विधानसभा क्षेत्र में रामपुर सुजरौना गांव में 540 वर्ग मीटर में भवन का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण होने से गांव वालों को विभिन्न सामूहिक आयोजन करने में सहूलियत होगी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था को धनराशि उपलब्ध करा दिया गया गया है और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। गांवों में सामूहिक या मांगलिक कार्यक्रमों के लिए गांव के जरूरतमंद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गांव में कोई ऐसा भवन नहीं है, इसलिए इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसमें सभी जरूरी सुविधाएं भी होंगी। शादी समारोह के साथ शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में सांसद विजय दुबे और बाकी हाटा और पडरौना में विधायक मोहन वर्मा और मनीष जायसवाल के प्रयास से सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा है।