{"_id":"6a45762a6e91b78ee505d5fd","slug":"construction-of-the-basantpur-culvert-will-benefit-8000-people-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-162878-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बसंतपुर पुलिया बनने से आठ हजार लोगों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बसंतपुर पुलिया बनने से आठ हजार लोगों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
पुलिया का चल रहा निर्माण।
खड्डा। खड्डा विकास खंड के बाढ़ प्रभावित मरचहवा-बसंतपुर क्षेत्र के करीब आठ हजार ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। महराजगंज जनपद की सीमा में बसंतपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया का पूरा हो चुका है और अब एप्रोच मार्ग की भराई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पुलिया बन जाने के बाद मरचहवा, बसंतपुर सहित आसपास के ग्रामीणों का महराजगंज जनपद के सोहगीवरवा (बसही) बाजार तक आवागमन आसान हो जाएगा।
कुछ वर्ष पूर्व आई बाढ़ में बसंतपुर गांव के समीप स्थित पुलिया ध्वस्त हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों को वर्षों तक बांस की चचरी के सहारे आवाजाही करनी पड़ी। बरसात और बाढ़ के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो जाने पर नाव ही एकमात्र सहारा था, इससे लोगों को दैनिक जरूरतों, इलाज, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उल्लेखनीय है कि खड्डा तहसील एवं विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों के लोग दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पूरी तरह सोहगीवरवा (बसही) बाजार पर निर्भर हैं। पुलिया के निर्माण से इन ग्रामीणों का वर्षों पुराना आवागमन संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा। मरचहवा गांव के प्रधान/प्रशासक इजहार अंसारी, दिलीप कुशवाहा, लालू भगत, रम्भा देवी और राजमती ने बताया कि पुल बह जाने के बाद लोगों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब पुलिया बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तरह सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन
हालांकि, खड्डा विकास खंड की शिवपुर, हरिहरपुर और नरायनपुर ग्राम पंचायतों के लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। महराजगंज प्रशासन द्वारा सोहगीवरवा-शिवपुर मार्ग पर एक नाले पर दूसरी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन उसका कार्य अभी पूरा होने में समय लगेगा। ऐसे में इस वर्ष भी बाढ़ के दौरान इन गांवों के लोगों को सोहगीवरवा बाजार आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ सकता है।