फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of Muktidham started in Sukarouli, 1.5 crore will be spent

Kushinagar News: सुकरौली में मुक्तिधाम का निर्माण शुरू, खर्च होंगे डेढ़ करोड़

Sat, 13 Sep 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Construction of Muktidham started in Sukarouli, 1.5 crore will be spent
नरवाजोत में कटान करती गंडक नदी। संवाद 
सुकरौली। नगर पंचायत सुकरौली के मझना नाला के किनारे डेढ़ करोड़ की लागत से मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह मुक्तिधाम बरहज के मॉडल के अनुसार बन रहा है। यहां पर्वों पर आरती और शिव गंगा का संगम होगा।
विज्ञापन

मुक्तिधाम में चार शवदाह, पार्किंग, हाल, स्ट्रीट लाइट, सड़क, शौचालय और स्नानघर बनेगा। हाइवे किनारे होने से हाटा क्षेत्र के अलावा रखपुर के पश्चिमी इलाके के लोगों के लिए भी यहां दाह संस्कार में आसानी होगी। सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नम्बर चार बुद्धनगर में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से नए मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह निर्माण सरकार की अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना के तहत कराया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों की बहुत दिनों से मुक्तिधाम की मांग थी। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप की पहल पर शासन को प्रस्ताव भेजी गई थी।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर इसकी अनुमति मिलने पर यह कार्य शुरू कराई गई है। इसके लिए बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य पहले होगा, जिसके लिए करीब तीस लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं। नए मुक्तिधाम में छायादार चबूतरा, बैठने के लिए बरामदा, स्नान के लिए बोरिंग और पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद यहां लाइट और भगवान शंकर की बड़ी मूर्ति भी लगाई जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार में आ रही परेशानियों से लोगों को राहत मिलेगी। नया मुक्तिधाम इन समस्याओं को दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed