फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Consensus Reached on Prioritizing Service to Persons with Disabilities

Kushinagar News: दिव्यांगजन सेवा को प्रमुखता देने पर बनी सहमति

Wed, 01 Apr 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Consensus Reached on Prioritizing Service to Persons with Disabilities
कसया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक स्कूल में मंगलवार को सक्षम कुशीनगर की वार्षिक कार्ययोजना बैठक हुई। वर्षभर संचालित किए जाने वाले सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य, उपचार और सहायक उपकरण वितरण को प्रमुखता देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

प्रांत सचिव रमाकांत ने कहा कि सक्षम संगठन दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और सहायक उपकरणों का वितरण किया जाता है, जिससे सीधे लाभार्थियों तक सहायता पहुंचती है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कालिंदी त्रिपाठी ने कहा कि सक्षम कुशीनगर इकाई संगठन को मजबूत बनाने और सेवा कार्यों के विस्तार के लिए लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रांतीय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध और सफल बनाया जाए।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक डॉ. चंद्रशेखर ने भी संगठन की सेवा गतिविधियों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। बैठक में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिला सचिव मंकेश राय, अनिल सिंह, कुसुम मिश्रा, शशि प्रभा सिन्हा, अजीत सिंह, विश्वजीत सिंह एवं अक्षय गुप्त सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed