फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress workers offer arrestation

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Sun, 21 Jul 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
congress workers offer arrestation
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : KUSHINAGAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

पडरौना। सोनभद्र में नरसंहार की सूचना पर पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। शनिवार को डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, ऋषिकेश मिश्र, धनंजय सिंह पहलवान, घनश्याम मोदनवाल, वाजिद अली, शेषनाथ सिंह, स्वामीनाथ यादव, नंदलाल चौहान, अशोक सिंह, रतन मद्धेशिया आदि मौजूद थे।
कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुद्घि-शुद्घि यज्ञ किया
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को भी सेवरही में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में हुए नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी नेताओं की सद्बुद्घि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अनिल पटेल, पूर्व प्रधान रामनरेश कुशवाहा, शर्मा यादव, रेयाज हाशमी, अमित कुमार बंटी, अशोक पटेल, मोहम्मद अली, पप्पू जायसवाल, अनिल बैठा, बनारसी यादव, लालजी खरवार, व्यास कुशवाहा, देवता यादव, जेबी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed