फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress wKushinagar newsorkers demonstrated at the Collectorate

Kushinagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 26 Feb 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Congress wKushinagar newsorkers demonstrated at the Collectorate
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर ज्ञापन दिखाते कांग्रेस वि - फोटो : samvad
पडरौना। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बुधवार को जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकाराचार्य के पक्ष में नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाघ्यक्ष धनञ्जय सिंह सैंथवार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने यूपी सरकार पर शंकराचार्य का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ दर्ज हुए प्राथमिकी को खत्म करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित रूप से भाजपा सरकार की ओर से नजरबंद कर दिया गया है। आरोप लगाया गया कि शंकराचार्य के साथ उनके शिष्यों और सहयोगियों को भी आजादी से रोका जा रहा है, इससे धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताया है। कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर जनता में नाराजगी है। इस तरह की कार्रवाई से सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। केंद्र सरकार से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, अरुण कुमार चौबे, भानु प्रताप सिंह, सलमान खान, विशाल रावत, सुरेश सिंह,सरोज कुमार गौतम, अरशद खान, अनिरुद्ध चौबे, एडवोकेट रमजान अंसारी, एडवोकेट मेहताब आलम, धीरज गौंड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed