फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress leader of bihar fakharuddin killed

कद्दावर नेता की गोली मार हत्या, सनसनी

Fri, 19 Jul 2019 07:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
congress leader of bihar fakharuddin killed
बिहार के कांग्रेस के नेता फखरूद्दीन खां (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
बिहार में कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

वाल्मीकिनगर संसदीय और रामनगर व नरकटियागंज से विधानसभा का लड़ चुके थे चुनाव
घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, कार्यकर्ताओं में गम और गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। जिले की सीमा से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के कद्दवार कांग्रेसी नेता फखरूद्दीन खां की शुक्रवार को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इससे सीमावर्ती इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस कांग्रेसी नेता के मोबाइल कॉल डिटेल के सहारे हत्यारोपियों की पहचान में जुटी हुई। इधर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मुस्तैद है।
पश्चिमी चंपारण जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया गांव निवासी कांग्रेसी नेता फखरूद्दीन अहमद शुक्रवार दोपहर अपने घर पर थे। उसी दौरान मोबाइल पर फोन आया और वह गांव के तालाब के पास पहुंच गए। वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। खून से लथपथ कांग्रेसी नेता गिर गए। बाद में उन्हें लोग रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही कांग्रेसी नेता की हत्या की खबर क्षेत्र में फैली, वैसे ही हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद फखरूद्दीन वाल्मीकि नगर लोकसभा से सांसद पद और रामनगर व नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्रों से विधायक पद पर चुनाव लड़ चुके थे। वर्तमान में उनकी पत्नी नाजनीन खानम सोहसा पंचायत की मुखिया हैं। लोजपा, राजद में रह चुके फखरूद्दीन पश्चिमी चंपारण में कांग्रेस के चर्चित चेहरा थे। उनकी हत्या से समर्थकों में गम व गुस्सा है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस कांग्रेसी नेता के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उसी के सहारे पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed