{"_id":"61e06c5c8a03954e513e605f","slug":"congress-high-command-expressed-confidence-in-ajay-lallu-for-the-third-time-kushinagar-news-gkp4235732171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय लल्लू तमकुहीराज और मनीष जायसवाल पडरौना से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय लल्लू तमकुहीराज और मनीष जायसवाल पडरौना से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार मनीष जायसवाल।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय ‘लल्लू’ पर तीसरी बार कांग्रेस हाईकमान ने जताया भरोसा
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तमकुहीराज विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। वह इसी सीट से लगातार दो बार से विधायक हैं। मनीष जायसवाल उर्फ मंटू को सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मनीष की माता शिवकुमारी देवी प्रत्याशी थीं।
सेवरही कस्बा निवासी अजय कुमार लल्लू ने वर्ष 1998 में किसान पीजी कॉलेज सेवरही से राजनीति की शुरुआत की। वर्ष 1998-99 में छात्रसंघ के महामंत्री और 1999-2000 में अध्यक्ष चुने गए। बाद में कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2012 और 2017 में विधायक रहे। वह 33 वर्ष की अवस्था में विधायक चुने गए थे। जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करते रहते हैं। इससे पहले वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। वर्ष 2017 के विधानसभा में पांच सीटों पर भाजपा और एक सीट पर भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा के प्रत्याशी को जीत मिली थी। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अकेले अजय कुमार लल्लू चुनाव जीते थे।
कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार मनीष जायसवाल उर्फ मंटू पडरौना नगर के गांधीनगर के निवासी हैं। 43 वर्षीय मनीष जायसवाल वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार थे। हालांकि उस चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। राजनीति से इनके परिवार का पुराना ताल्लुक है। पिता रामनारायण प्रसाद उर्फ मुन्ना नगरपालिका चेयरमैन रह चुके थे। माता शिवकुमारी देवी भी पडरौना नगरपालिका की चेयरमैन और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पडरौना विधानसभा सीट से उम्मीदवार थीं। हालांकि उन्हें भी जीत नहीं मिल पाई थी। कांग्रेस ने सदर विधानसभा सीट से इस बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी अजय लल्लू- फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन