फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   condition of primary school

सूबे के सीएम हैं नरेंद्र मोदी!

Thu, 19 Jan 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Updated Thu, 19 Jan 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
condition of primary school
School
शायद आपको जानकर आश्चर्य हो, लेकिन जिले के एक परिषदीय विद्यालयों का हाल कुछ ऐसा है कि यहां के बच्चों को प्रदेश के सीएम का नाम तक नहीं पता। तमकुही क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिरमासाहुन में पांचवी के विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी बताते हैं, जबकि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं। इस विद्यालय के बच्चे राष्ट्रपति का नाम जानते ही नहीं।
विज्ञापन


तमकुही क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिरमासाहुन में वर्ग एक से पांच तक के बच्चे पढ़ते हैं। यहां कुल 102 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें मंगलवार को 60 बच्चे उपस्थित थे। यहां प्रधानाध्यापक सहित मात्र दो शिक्षक मौजूद थे। पांचवी कक्षा के बच्चों से जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा गया तो एक-दो बच्चों ने अखिलेश यादव और अन्य ने नरेंद्र मोदी बताया। देश के राष्ट्रपति का नाम पूछने पर सभी चुप रहे। अधिकतर बच्चों ने गांव के प्रधान राजेश पटेल का नाम सही बताया। प्रदेश के राज्यपाल का नाम बताने में बच्चों ने असमर्थता जाहिर की। हालांकि पाठ्य पुस्तक से जुड़े प्रश्नों का बच्चों ने सटीक जबाब दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई सही होती है। प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह का कहना था कि पांचवी कक्षा के बच्चे संकोचवश सही उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed