फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   complain for taking more money

नामांकन शुल्क अधिक लेने का आरोप, एसडीएम ने नायब तहसीलदार को सौंपी जांच

Wed, 14 Apr 2021 09:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
complain for taking more money
नामांकन शुल्क अधिक लेने का आरोप, एसडीएम ने नायब तहसीलदार को सौंपी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। पंचायत चुनाव में महिला उम्मीदवारों से पर्चे का मूल्य घोषित दर से अधिक लेने व रसीद नहीं देने की शिकायत दंरगौली गांव के लोगों ने एसडीएम से की है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

दंरगौली ग्राम पंचायत में प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित है। पर्चा खरीदने वाले उम्मीदवार बबिता, दीपा, गुड़िया, मीना, बैजयंती, मरजादी आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि प्रधान पद के लिए सामान्य वर्ग का शुल्क 300 रुपये है। महिला आवेदक के लिए आधा शुल्क ही देय है जबकि ब्लॉक कर्मी पूरा शुल्क ले रहे हैं और इसकी रसीद भी नहीं दे रहे हैं। खड्डा ब्लॉक के आरओ अमित कुमार मल्ल ने दूरभाष पर बताया कि तय रकम से ज्यादा लिया गया है तो यह गलत है। इस संबंध में एसडीएम हाटा अरविंद कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed