{"_id":"658dcb7c2c0488670f00f906","slug":"competition-to-take-selfie-near-ship-scrap-going-on-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10107-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक पर जा रहे जहाज स्क्रैप के पास सेल्फी लेने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक पर जा रहे जहाज स्क्रैप के पास सेल्फी लेने की होड़
Fri, 29 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा हाईवे पर ट्रक से ले जाई जा रही जहाज।
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे से जहाज ले जा रहे ट्रक चालक से दूसरे ट्रक चालक की साइड के लिए कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों चालक पटहेरवा थाने पहुंचे और आपस में समझौता कर गंतव्य को चल दिए। उधर, एनएच पर खड़े ट्रक पर लदे जहाज को देखने और सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
बृहस्पतिवार की दोपहर एक ट्रक पर जहाज लाद कर जा रहा था। बताया जाता है कि मुंबई से ट्रक पर लादकर इस जहाज को गुवाहाटी (असम) ले जाया जा रहा था। यह ट्रक पटहेरवा क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तो एक दूसरे ट्रक से साइड लेने को लेकर कहासुनी हो गई। उनके बीच विवाद बढ़ा तो दोनों चालक थाने पहुंचे। उधर ट्रक पर लदे जहाज को देखने के लिए अगल-बगल गांव के लोग पहुंच गए। सड़क पर जाने वाले राहगीर भी अपने मोबाइल से जहाज का सेल्फी लेने लगे। इसके लेकर काफी समय तक कौतूहल बना रहा। ट्रक के साथ जा रहे ऑपरेटर आजाद ने बताया कि मुंबई ईस्ट से इसे गुवाहाटी ले जाया जा रहा है। इधर थाने पर पहुंचे दोनों चालकों ने सुलह कर लिया। इसके बाद वे अपने गंतव्य को निकल गए।