फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commuters Troubled by Waterlogging at Banchra Crossing; Accidents Occurring Frequently

Kushinagar News: बंचरा चौराहे पर जलभराव से राहगीर परेशान, आए दिन हो रहे हादसे

Sun, 10 May 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Commuters Troubled by Waterlogging at Banchra Crossing; Accidents Occurring Frequently
सुकरौली। क्षेत्र के बंचरा चौराहे पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जा रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी ऑटो स्टैंड के पास हो रही है। कीचड़ और पानी के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। सड़क पर गड्ढों में भरे पानी से वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। व्यापारियों और ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे पर हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जलभराव के कारण आसपास की दुकानों पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके। बीडीओ विद्यासागर गुप्ता ने बताया कि मुझे अभी नई तैनाती मिली है। पता कराकर वहां जलनिकासी की समुचित प्रबंध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed