{"_id":"62488de20606e7703e45ac2f","slug":"communicable-disease-awareness-rally-taken-out-kushinagar-news-gkp431978188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग जागरुकता रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग जागरुकता रैली निकाली गई
विज्ञापन
पडरौना उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना क?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचारी रोग जागरुकता रैली निकाली गई
सदर विधायक और सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से शनिवार सुबह करीब 11 बजे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को नगर में भ्रमण करवाकर संचारी रोग नियंत्रण के लिए जानकारी दी गई।
रैली को रवाना करते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि गंदगी कई गंभीर बीमारियों की जड़ है। इससे बचाव के लिए सभी लोगों को जागरूक होने के साथ आपने आसपास के स्थानों की साफ-सफाई करनी चाहिए। सीडीओ अनुज मलिक ने कहा कि किसी भी बीमारी से बचाव के लिए जागरुकता और उसके नियंत्रण के लिए सरकारी प्रयासों में लोगों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शहर में रैली निकाली। रैली कोतवाली रोड, तिलक चौक, गुदरी बाजार, सेंट्रल बैंक रोड, धर्मशाला रोड के रास्ते पुन: जूनियर हाईस्कूल पहुंची। इस दौरान बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, बलवंत बहादुर, बीईओ देवमुनि वर्मा, अनिल मिश्र, नीरज बंका, इंद्रजीत मणी त्रिपाठी, प्रवीण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय विधायक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि जागरुकता ही संचारी रोग के नियंत्रण एवं उपचार का बेहतर माध्यम हो सकता है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, एंबुलेंस, जनरेटर आदि नहीं होने से मरीजों को असुविधा होती है।इस दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. दिग्विजय राय, डॉ. शैलजात्रिपाठी, सचींद्र राय, प्रवीण राय, वाहिद हुसेन, विजय कुमार, सुरेद्रराय, राजू राय, अजय राय, अनुप राय, संजय मद्धेशिया, जितेंद्र सिंह, जेपी गुप्ता, मारकंडेय वर्मा आदि मौजूद रहे।