फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commissioner heard Problems in Choupal

कमिश्नर ने चौपाल में सुनीं समस्याएं

Fri, 12 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
हाटा। कमिश्नर पी गुरु प्रसाद ने बृहस्पतिवार की शाम सुकरौली ब्लॉक के
विज्ञापन
पिपरा हुमेल गांव का निरीक्षण किया। तकरीबन एक घंटे तक गांव में घूमने के बाद उन्हाेंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

कमिश्नर ने इंदिरा आवास लाभार्थी अहमद के आवास में अंदर जाकर कमरों का निरीक्षण किया और लाभार्थी से पूछताछ की। गांव की 65 वर्षीया जामवंती दुबे ने कमिश्नर से शिकायत की कि उनके घर के सामने जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।

कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा जामवंती को उचित प्रबंध का भरोसा दिलाया। मौके पर मौजूद बीडीओ और एसडीएम को तत्काल निदान कराने का निर्देश दिया।

उसके बाद कमिश्नर प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में पहुंचे जहां गांव की वृद्धा, विधवा पेंशन के लाभार्थियों से पेंशन की स्थिति जानी।अंत्योदय कार्डधारकों से बारी- बारी एक माह में मिलने वाले राशन के बदले ली जाने वाली रकम के बारे में पूछताछ की।

कार्डधारकों ने 100 रुपये लेने की बात कही। इस पर कमिश्नर ने तत्काल कोटेदार को बुलाकर फ टकार लगाई। शिक्षा की गुणवत्ता जानने के लिए मध्याह्न भोजन विद्यालय पर बनने की बात पूछा तथा बच्चाें को पहाड़ा भी पढ़ाया। उन्हाेंने शिक्षक से रजिस्टर मंगाकर अवलोकन किया।

बीपीएल पर मिलने वाले राशन के संबंध में पूछे जाने पर कार्डधारकाें ने अधिक रुपये लिए जाने की शिकायत की। मौके पर कोटेदार को खङ़ा कर कमिश्नर ने फ टकार लगाते हुए सुधार लाने की हिदायत दी। खबर लिखे जाने तक गांववालाें क ी समस्याआें की सुनवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed