फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CO Khalilabad Receives Service Medal for Outstanding Work at the Mahakumbh

Kushinagar News: महाकुंभ में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीओ खलीलाबाद को मिला सेवा मेडल

Fri, 20 Mar 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
CO Khalilabad Receives Service Medal for Outstanding Work at the Mahakumbh
संतकबीरनगर। प्रयागराज के महाकुंभ में सफल और सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीओ खलीलाबाद अमित कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में सीओ को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान सीओ अमित कुमार ने न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया है। महाआयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सीओ ने उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान दिया। इसके वजह से उन्हें विशिष्ट योगदान के लिए महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed