फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CM's public meeting will be held in the playground of Inter College

Kushinagar News: इंटर कॉलेज के खेल मैदान में होगी सीएम की जनसभा

Sat, 04 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
CM's public meeting will be held in the playground of Inter College
टेकुआटार में मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करते एडीएम वैभव
रामकोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को एडीएम वैभव मिश्र और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा ब्लॉक के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान तय किया गया कि मुख्यमंत्री की जनसभा दुल्हिन जगन्नाथ कुंवरि इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होगी। यहां जर्मन हैंगर लगाकर पांच से छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

सभा स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर हेलीपैड बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कसया-रामकोला और कप्तानगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए धर्मकांटा, पकड़ी टोला, फुर्सतपुर और सोहसा मार्ग के किनारे अलग-अलग पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कसया-रामकोला मार्ग पर वाहनों का संचालन फुर्सतपुर और अमवा बाजार के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। एडीएम वैभव मिश्र ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश वर्मा को हेलीपैड, सभा स्थल और पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि समय से सभी तैयारियां पूरी की जा सकें।

निरीक्षण के दौरान सीओ खड्डा वीरेंद्र कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता आशीष खरवार एवं प्रियांशु मौर्य, थानाध्यक्ष रामकोला चंद्रभान सिंह, उपनिरीक्षक श्यामलाल निषाद, कांस्टेबल सोनू यादव, ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव तथा प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed