फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CMO formed teams to investigate illegal hospitals

Kushinagar News: अवैध अस्पतालों की जांच के लिए सीएमओ ने गठित कीं टीमें

Sat, 10 Jan 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
CMO formed teams to investigate illegal hospitals
सपहा। जिले में संचालित अवैध अस्पतालों पर अब शिकंजा कसेगा। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने ऐसे अस्पतालों को चिह्नित करने के लिए तहसीलवार टीम गठित की है। इन टीमों की रिपोर्ट के आधार पर लोगों की जान से खेलने वाले अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। पडरौना तहसील क्षेत्र में डॉ. अवधेश प्रसाद, कसया क्षेत्र में डॉ हृदयानंद प्रसाद, तमकुही क्षेत्र में डॉ. राम दास कुशवाहा, खड्डा क्षेत्र में डॉ. सुभाष प्रसाद, कप्तानगंज क्षेत्र में डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, हाटा क्षेत्र में डॉ. मुकेश यादव के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम अवैध अस्पतालों की जांच करेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 17 दिसंबर को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद में संचालित अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद शासन ने इस पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा था। जिस पर सीएमओ ने प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एक टीम गठित की है जो ऐसे अस्पतालों की जांच कर उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अवैध अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed