फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CMO distributed ORS among polling personnel

Kushinagar News: मतदान कार्मिकों में सीएमओ ने कराया ओआरएस का वितरण

Wed, 22 May 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
CMO distributed ORS among polling personnel
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को पहुंचे सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने ओआरएस समेत जरूरी दवाओं का वितरण कराया। यहां मौजूद स्वास्थ्य टीम से सीएमओ ने जानकारी ली और निर्देश दिया कि जो भी दवाएं वितरित की जा रहीं हैं, उसे रजिस्टर पर जरूर अंकित करें ताकि पता चल सके कि प्रतिदिन कितने कार्मिकों के बीच ओआरएस व अन्य दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि तेज धूप और प्रचंड गर्मी के बीच मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है। किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य टीम को यहां क्रियाशील किया गया है। एम्बुलेंस के साथ एक पॉयलट और एक ईएमटी को भी तैनात किया गया है। भरपूर मात्रा में ओआरएस पाउडर व अन्य दवाएं उपलब्ध हैं। कार्मिक आवश्यकता पड़ने पर दवा व ओआरएस ले सकते हैं। इस दौरान डॉ. उमेश मौर्य, फार्मासिस्ट अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed