फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CM will come today, officers prepare shedding in preparation

आज आएंगे सीएम, तैयारी में अफसरों ने बहाया पसीना

Mon, 16 Oct 2017 11:32 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 16 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
CM will come today, officers prepare shedding in preparation
दाौरा - फोटो : अमर उजाला
कसया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर में कुशीनगर पहुंचेंगे। रामाभार स्तूप के नजदीक मैत्रेय शिलान्यास स्थल पर इसके लिए मंच समेत अन्य सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को दिन भर जिले के सारे अफसर व भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में पसीने बहाते रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व शांति व्यस्था के मद्देनजर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मजिस्ट्रेट मंगलवार को सीएम के आगमन के घंटों पहले अपने तैनाती स्थल पर पहुंच जाएंगे।

loader
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर बाद 12.50 बजे हेलीकाप्टर से मंच के बगल में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से मंच पर पहुंचकर कुशीनगर के पर्यटन विकास के लिए 21 करोड़ की  विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत संबोधन सहित सरकार की तरफ से संचालित कई योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इसके अलावा मंच के पीछे बने सेफ हाउस नंबर दो में मुख्यमंत्री कुशीनगर के बौद्ध भिक्षुओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद 2.15 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
----
यहां है वाहन पार्किंग

कसया। देवरिया मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए देवरिया मोड़ के बगल में दोनों तरफ व कुशीनगर मुख्य द्वार से आने वाले वाहनों के लिए माथा कुंवर मंदिर के सामने खाली पड़े स्थल व पुरातत्व विभाग के इंटरप्रीटेशन स्थल को आम जनता के वाहनों के पार्किंग के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है।
वहीं वीवीआईपी व वीआईपी वाहनों के लिए कार्यक्त्रस्म स्थल के सामने सड़क के पश्चिम तरफ खाली जमीन को समतल कर पार्किंग के लिए तैयार किया गया है। 

---
दस हजार लंच पैकेट होंगे वितरित
खाद्य व रसद विभाग ने सीएम के कार्यक्त्रस्म में आने वाले लोगों के लिए दस हजार लंच पैकेट व इतना ही पानी के बोतल की व्यवस्था की है। लंच पैकेट व पानी के बोतल के वितरण के दौरान कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए भी विशेष तैयारी की गई है। इसमें सुरक्षा कर्मियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

----
पहुंचा सीएम का सुरक्षा दस्ता 
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम को सीएम के सुरक्षा बंदोबस्त की बारीकी से जांच पड़ताल करने के लिए 16 सदस्यीय विशेष सुरक्षा दल कुशीनगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह दल हेलीपैड, कार्यक्त्रस्म स्थल, मंच सहित अन्य कई विशेष सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण कर जरूरी बिंदुओं पर मुकम्मल तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed