फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleanliness instructions in Women's Hospital

महिला अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश

Tue, 16 Mar 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness instructions in Women's Hospital
छितौनी संयुक्त महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करतीं सीडीओ अनुज मलिक व सीएमओ। - फोटो : KUSHINAGAR
महिला अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश
विज्ञापन

छितौनी (कुशीनगर)। संयुक्त महिला अस्पताल का मंगलवार को सीडीओ और सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्पताल में साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी निर्देश दिए।

मंगलवार की दोपहर सीडीओ अनुज मलिक और सीएमओ नरेंद्र गुप्ता संयुक्त महिला अस्पताल पहुंचे। सीडीओ और सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति, औषधि एवं मरीज पंजीकरण रजिस्टर की जांच की। स्टॉक रजिस्टर में दर्ज दवा, इंजेक्शन और एक्सपायर दवाओं के बारे में फार्मासिस्ट शैलेश तिवारी से जानकारी ली। इसके बाद चिकित्सा कक्ष, औषधि कक्ष, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान की जानकारी लेने के बाद रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने बताया कि आरोग्य मेले में काफी भीड़ होती है, लेकिन मरीजों को बैठने का जगह नहीं होने से परेशानी होती है। इस पर सीडीओ ने सीएमओ को एक शौचालय और मरीजों-तीमारदारों को बैठने के लिए शेड के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed