{"_id":"586915ee4f1c1b7675eef289","slug":"clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर चला सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Updated Sun, 01 Jan 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर हुई गांव की सफाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह जहां अधिकांश गांवों में नौजवान नववर्ष मनाने की तैयारी कर रहे थे और कुछ ने तो पिकनिक के लिए घर भी छोड़ दिया था, वहीं भुईसोहरा गांव में 15 युवकों ने गांव को गंदगी से मुक्त करने की मंशा के साथ हाथों में झाड़ू, फावड़ा और टोकरियां लेकर नए साल की शुरुआत की।
भुईसोहरा गांव से होकर ही सूर्यनगर-रामकोला रोड गुजरती है। गांव में दो परिषदीय विद्यालय संचालित हैं और सफ ाई कर्मचारी भी तैनात हैं, लेकिन गांववालों का कहना है कि कभी-कभी ही सफ ाई होती है। गांव के युवकों ने शनिवार शाम को नववर्ष की पहली सुबह पर गांव को गंदगी से मुक्त करने की योजना बनाई।
रविवार की भोर में ही अंगद मौर्य, नियामत अंसारी, शिवनाथ सिंह, सोनू यादव, अर्जुन गुप्त, पन्नालाल, असलम, शैलेष गुप्त, मैनुद्दीन खान, अनिल चौधरी, सद्दाम, सोनू गुप्त, सदानंद, नौशाद और रोहित की टीम गांव में सफ ाई करने के लिए घर से निकल पड़ी। उसके बाद युवकों ने चौराहे पर सूर्यनगर-रामकोला रोड के किनारे चूना डाला और चूने से ही हैप्पी न्यू ईयर लिखकर अभियान समाप्त किया।