फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against ration dealer for black marketing of 22.96 quintals of food grains.

Kushinagar News: 22.96 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against ration dealer for black marketing of 22.96 quintals of food grains.
कार्डधारकों ने कम राशन देने और अधिक कीमत वसूलने की थी शिकायत
विज्ञापन


जांच में स्टॉक रजिस्टर और वितरण के अभिलेख नहीं मिलने पर की गई कार्रवाई
पटहेरवा। क्षेत्र के कूचियां मठिया गांव में सरकारी राशन की दुकान की जांच में अनियमितता मिलने पर कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने उचित दर विक्रेता कैलाश प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पूर्ति निरीक्षक फाजिलनगर विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर की दोपहर कूचियां मठिया स्थित उचित दर की दुकान की जांच की गई थी। इस दौरान दुकान पर आवश्यक सूचनाएं दर्ज नहीं मिलें। कोटेदार खाद्यान्न वितरण का प्रमाण और स्टॉक रजिस्टर भी नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालय को खाद्यान्न देने की बात कही गई लेकिन इससे संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।
विज्ञापन

इसी तरह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आईसीडीएस योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को खाद्यान्न देने का दावा किया गया लेकिन इसके समर्थन में भी कोई दस्तावेज नहीं मिला। जांच के दौरान कार्डधारकों से पूछताछ में निर्धारित मात्रा से कम राशन देने और अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें सामने आएं। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट में निशुल्क वितरण के लिए आवंटित 4.31 क्विंटल गेहूं और 18.65 क्विंटल चावल की कालाबाजारी कर उसका दुरुपयोग किए जाने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed