फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two privately run hospitals sealed for operating illegally.

Kushinagar News: अवैध तरीके से संचालित दो निजी अस्पतालों को किया गया सील

Sat, 10 Oct 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two privately run hospitals sealed for operating illegally.
कसया रोड के डुमरीमल्दान में अस्पताल सील करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम। 
एक माह पूर्व हुई 52 अस्पतालों की जांच में नौ अस्पतालों में खामियां मिली थी
विज्ञापन

बाकी सात अस्पतालों पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया, आठ टीम की थी जांच
पडरौना/सुकरौली। एक माह पूर्व 52 निजी अस्पतालों की हुई जांच में नौ निजी अस्पतालों में कमियां मिलने थी। इनमें से कुबेरस्थान में संचालित आस्था फार्मा क्लीनिक और सुकरौली के तितला में हाईवे पर संचालित नारीत्व हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। वहीं सात निजी अस्पतालों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
निजी अस्पतालों में नवजात, प्रसूताओं की ताबड़तोड़ मौत के बाद तत्कालीन डीएम महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठ टीम गठित की गई थी। टीम ने नौ सितंबर को 52 निजी अस्पतालों की जांच कर 32 निजी अस्पतालों को नोटिस दिया था। नौ अस्पतालों को छोड़ बाकी ने नोटिस के हिसाब से जवाब दिया था लेकिन आदर्श हॉस्पिटल सुकरौली, अनुज हॉस्पिटल दुदही, जीवन हॉस्पिटल सुकरौली, न्यू प्रभात हॉस्पिटल तमकुहीराज, सत्या हॉस्पिटल सुकरौली, तान्या हॉस्पिटल टेकुआटार, हिंद हॉस्पिटल कुबेरस्थान का जवाब संतोषजनक नहीं था और छोटी-छोटी कमियां मिली।
विज्ञापन

इसे तय समय पर ठीक कराने का निर्देश देते हुए 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा नारीत्व हॉस्पिटल सुकरौली, आस्था फार्मा क्लीनिक कुबेरस्थान को सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि दो हॉस्पिटलों को सील किया गया है। सात हॉस्पिटल संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed