फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Class 11 student dies in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौत

Sun, 14 Sep 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student dies in road accident
- कप्तानगंज क्षेत्र के साहबगंज छोटी गंडक पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के साहबगंज छोटी गंडक पुल के पास स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के सामान लदे ठेले से टकरा गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा निवासी सुधीर शर्मा (17) पुत्र जगदीश शर्मा कप्तानगंज कस्बा के निजी स्कूल में 11वीं का छात्र थे। शनिवार दोपहर दो बजे स्कूल में छुट्टी के बाद बाइक से घर आ रहे थे। अभी कप्तानगंज-रामकोला रोड के साहबगंज छोटी गंडक पुल के पास पहुंचे थे कि तेज बारिश होने लगी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे का सामान लदे ठेले से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर लहुलुहान सुधीर को गिरा देख आसपास के लोगों ने कप्तानगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां रोते-रोते अचेत हो जा रहीं थीं। सुधीर अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। सुधीर घर पर अपने दादा राम अवध शर्मा के साथ रहते थे। पिता जगदीश शर्मा मां रीता देवी और छोटी बहन रूबी व शोभा के साथ लखनऊ में रहकर फर्नीचर का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि मृतक सुधीर शर्मा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ठेला चालक फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed