फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   City market celebrated on Karva Chauth

Kushinagar News: करवाचौथ पर इतराया शहर का बाजार

Mon, 21 Oct 2024 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
City market celebrated on Karva Chauth
ज्वेलरी की दुकान में गहने की खरीदारी करते लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। करवाचौथ को लेकर कई दिनों से बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। रविवार को भी इस त्योहार को लेकर बाजारों में खूब रौनक रही। सराफा से लेकर साड़ी बाजार के अलावा गिफ्टि आयटम और बर्तन की दुकानों तक में भीड़ रही।
मेंहदी और मेकअप व खील बतासों की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ रही। ज्वैलरी शॉप पर पतियों ने जहां पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए मंगलसूत्र और ब्रेसलेट खरीदे, वहीं साड़ी की दुकानों में महिलाओं ने लाल, सुनहरी, मैरून जैसे चटख रंगों की साड़ियां खरीदीं। इसके चलते शहरवासियों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 11 बजे के बाद से बाजार में साड़ी, आभूषण और ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे सुभाष चौक स्थित एक आभूषण के शोरूम में आभूषण के खरीदारों की भीड़ रही। वहां पहुंचे पतियों ने पत्नी को गिफ्ट देने के लिए मंगलसूत्र और ब्रेसलेट खरीदे। दोपहर 12:30 बजे धर्मशाला रोड की आभूषणों की दुकानों में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण व्यापारी संजीव कुमार, अजय गुप्ता, उमंग खेतान, अभिषेक बंका, अंशुमान बंका आदि ने बताया कि करवाचौथ पर मंगलसूत्र के अलावा ब्रेसलेट, हार और अंगूठी की मांग अधिक रही। इस त्योहार पर करीब एक करोड़ का कारोबार हुआ है। पत्नी को देने के लिए पति उपहार की दुकारों पर भी दिखे। वहां लोगों ने एनालॉग व प्रीमियम रेंज की घड़ी समेत अन्य उपहार खरीदे। दोपहर करीब पौने एक बजे मेन बाजार में पीतल व मिट्टी के करवे की दुकानों पर भी मध्यम वर्ग की महिलाओं की भीड़ रही।

दोपहर एक बजे नौका टोला मार्ग स्थित कपड़ा की दुकानों में साड़ी की खरीदारी करती महिलाओं को देखा गया। इसके अलावा दोपहर 1:15 बजे धर्मशाला रोड और दोपहर 1.25 बजे मेन बाजार में साड़ी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। कपड़ा व्यापारी प्रदीप चहाड़िया, रमेश अग्रवाल, संजय टिबड़ेवाल, सज्जन अग्रवाल, कौस्तुभ चहाड़िया आदि करवाचौथ पर एक सप्ताह से बाजार में साड़ी की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है।
फ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed