फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chunaav se judeen shikaayaton ka hoga tvarit nistaaran

चुनाव से जुड़ीं शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण

Wed, 02 Mar 2022 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
chunaav se judeen shikaayaton ka hoga tvarit nistaaran
निर्वाचन कंट्रोल रूम में जानकारी लेते जिलाधिकारी एस.राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
चुनाव से जुड़ीं शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण
विज्ञापन

विशेष सामान्य पर्यवेक्षक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक ने लिया तैयारी का जायजा
कुशीनगर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के लिए नियुक्त विशेष सामान्य पर्यवेक्षक अजय वी नायक तथा विशेष पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा ने बुधवार को मतदान से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अफसरों ने मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र में स्थापित इलेक्शन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और चुनाव के दौरान आने वाली शिकायतों के निस्तारण के कार्यविधि की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति, निर्वाचन कंट्रोल रूम, एफएसटी, एसएसटी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के निरीक्षण के दौरान दोनों प्रेक्षकों ने विधानसभावार सभी प्रत्याशियों की प्रोफाइल पर निगाह बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर 1950 एवं सी-विजिल मॉनिटरिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान आ रही शिकायतों के विषय में जानकारी ली। डीएम एस. राजलिंगम एवं एसपी सचिंद्र पटेल ने दोनों प्रेक्षक को आश्वस्त किया कि तीन मार्च को जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराया जाएगा। इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम देवीदयाल वर्मा, एसडीएम वरुण पांडेय, भावना सिंह, गोपाल शर्मा, रत्निका श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed