{"_id":"6550d8f0838b11f50c0d0ea2","slug":"children-showed-their-skills-in-rangoli-competition-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7608-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
Sun, 12 Nov 2023 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही स्थित समता काॅलोनी के केडीएम कैंपस में रविवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर रंगोली बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया।
उद्घाटन प्रबंधक दीपक कुमार ने किया। कहा कि रंगोली हमारी समृद्ध संस्कृति का अहम हिस्सा है। इससे कला प्रतिभा निखारने में मदद मिलती है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा से संबंधित कई चित्रों को बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाद में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलराज मिश्र, साक्षी शर्मा, संतोष पाठक, अंजली तिवारी, दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद थे।