फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children played in the game

खेल में बच्चों ने दिखाया दम

Wed, 18 Oct 2017 12:20 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 18 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Children played in the game
कुश्‍ाीनगर में अायाो‌िजजित प्र‌िततियाो‌िगगिता में ‌िवविजयी प्र‌िततिभ्‍ाा‌िगगियाों काो प्ुुरस्‍ककृ‌त ‌िककिया गया। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
जटहां बाजार।  पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचफेड़ा के परिसर में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, खो-खो, कबड्डी सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी आठ न्याय पंचायतों के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे हिस्सा लिए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


  खेल में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में कुकुरहा विद्यालय के रविंद्र और शाहपुर विद्यालय की बालिका वर्ग में नंदनी प्रथम पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में बबुइया हरपुर विद्यालय के टुनटुन और बालिका वर्ग में बबुइया हरपुर की पुनीता प्रथम पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में कुकुरहा गांव के रविंद्र कुशवाहा और बालिका वर्ग में चैती मुसहरी गांव की रिमझिम प्रथम पर रहीं। कबड्डी में बबुइया हरपुर, खो-खो में धौरहरा विद्यालय की टीम विजयी रही। 
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बालकों की 100 मीटर दौड़ में खरसाल विद्यालय के सचिन, बालिका वर्ग में बबुइया की प्रतिमा प्रथम रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सचिन और बालिका वर्ग में नीजा गुप्ता प्रथम पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में बबुइया विद्यालय के अजय और बालिका वर्ग में प्रतिमा प्रथम रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में कंठीछपरा और बालिका वर्ग में सरपतही विजयी रहा। खो-खो की बालक और बालिका वर्ग में धौरहरा विजयी रहा। लंबी कूद बालक वर्ग में बबुइया के नितेश और ऊंची कूद में धौरहरा के मुनीर प्रथम पर रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में अहिरौली विद्यालय के शिवकुमार और बालिका वर्ग में बहोरा रामनगर विद्यालय की आफरीन प्रथम पर रहीं। प्रतिभागी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस दौरान एनपीआरसी महेंद्र शाह, एनपीआरसी ब्रह्मानंद चौधरी, एनपीआरसी नसीम, सुनील गुप्त, शाहीद अनवर, बालेश्वर त्रिपाठी, राजीव उपाध्याय, ओमप्रकाश गौतम, इमरान अंसारी, अवधेश कुमार, कमल कुशवाहा, धनंजय तिवारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed