फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children learned the art of self-reliance at the Scout-Guide camp.

Kushinagar News: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखा आत्मनिर्भरता का गुर

Sat, 10 Oct 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Children learned the art of self-reliance at the Scout-Guide camp.
टेंट निर्माण से लेकर बिना बर्तन भोजन बनाने तक का किया प्रदर्शन, तीन दिवसीय शिविर का हुआ समानप
विज्ञापन


पडरौना। उच्च प्राथमिक विद्यालय हिरनही में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में बच्चों को विषम परिस्थितियों में जीवन जीने, प्राथमिक उपचार करने और समूह में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर बच्चों ने टेंट निर्माण और बिना बर्तन भोजन बनाने की कला का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
आयोजित शिविर में स्काउट की तीन और गाइड की चार टोलियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टोली में आठ-आठ बच्चों को शामिल किया गया। दल नायक और दल नायिका का चयन कर बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। शिविर के दौरान बच्चों को मार्च पास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक सहायता, टेंट निर्माण और गांठ बांधने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही अस्थायी पुल बनाने, कमांडो ब्रिज और मंकी ब्रिज जैसी गतिविधियों के माध्यम से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

सभी टोलियों ने अपने-अपने टेंट तैयार किए और बिना बर्तन के भोजन बनाकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जयंत कुमार भारती ने सभी टेंटों का निरीक्षण किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग से बच्चों में अनुशासन, देशप्रेम और समाजसेवा की भावना विकसित होती है। ये गुण देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है। साथ ही उन्हें टीम भावना के साथ काम करने और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की सीख मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापक जितेंद्र राय, हसमुद्दीन अंसारी, साजिदा बेगम, मोनू गुप्ता, प्रभु गुप्ता, रुचि राय, रईस, राहुल, पंकज, रत्नेश राणा उपासना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed