{"_id":"6ac6ab83613d9f6bff049dfc","slug":"children-at-the-primary-school-in-sirsia-dikshit-village-received-the-mid-day-meal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169709-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिरसिया दीक्षित गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मिला मिड डे मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिरसिया दीक्षित गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मिला मिड डे मिल
विज्ञापन
बच्चों को तहरी के साथ परोसा गया दूध
जिम्मेदारों ने पूरे समय एमडीएम व्यवस्था पर रखी नजर
पिपरा बाजार। सिरसिया दीक्षित गांव के जलभराव प्रभावित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बुधवार को मिड डे मिल मिला। प्राथमिक विद्यालय के बंद होने और निजी विद्यालय में बच्चों के पढ़ाने व एमडीएम नहीं बनने की जानकारी देते हुए बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी।
खबर छपने के बाद विभागीय जिम्मेदारों ने सक्रियता दिखाते हुए सिरसिया दीक्षित समेत पांच विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन बनवाकर बच्चों को परोसा। बच्चों को तहरी के साथ दूध भी दिया गया। जिम्मेदार पूरे समय एमडीएम व्यवस्था की निगरानी करते रहे। सिरसिया दीक्षित गांव में निजी मकान के बरामदे में ही बच्चों को मिड डे मिल बनाकर खिलाया गया।
सिरसिया दीक्षित प्राथमिक विद्यालय में 63 पंजीकृत विद्यार्थियों में 32 उपस्थित रहे। जलभराव के बीच स्कूल पहुंचे बच्चों को कतार में बैठाकर तहरी परोसी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक सोनी सिंह ने स्वयं एमडीएम व्यवस्था की और इसकी निगरानी भी की। प्राथमिक विद्यालय विश्राम पट्टी में 80 में से 65, रोवारी में 79 में से 73, सेखुई छपरा में 53 में से 41 और सेमरा में 56 में से 53 बच्चे उपस्थित रहे। सभी विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार तहरी और दूध दिया गया।
विज्ञापन
रोवारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक जमशेद अंसारी, विश्राम पट्टी के अरुण कुमार गोविंद राव, सेमरा के श्रीप्रकाश जायसवाल और सेखुई छपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अफरोज अहमद ने बताया कि बारिश और जलजमाव के कारण कुछ बच्चे स्कूल आने से हिचकते हैं। इसके बावजूद अधिकांश विद्यार्थी विद्यालय पहुंच रहे हैं।