{"_id":"6743c660721f3c82270c35e4","slug":"child-riding-a-bicycle-dies-after-being-hit-by-a-car-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-127034-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत
Mon, 25 Nov 2024 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के क्रांति चौराहा के समीप रविवार की दोपहर कार की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार बिजली के खंभे से जा टकराई।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
दोपहर करीब तीन बजे कोटवा-घुघुली मार्ग के क्रांति चौराहा के समीप घुघुली की तरफ आ रही कार ने मड़ार बिंदवलिया गांव के लंगड़ी टोला निवासी साइकिल सवार 12 वर्षीय हीरा चौहान पुत्र कमलेश चौहान को टक्कर मार दी। घटना के बाद अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। राहगीरों व गांव वालों की मदद से घायल साइकिल सवार को घुघुली सीएचसी भेजवाया गया, लेकिन बालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
लोगों की सूचना पर क्रांति चौराहा पुलिस सहायता बूथ के एसआई अशोक शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार पुलिस के कब्जे में है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।