फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chepuaa mahotsav

‘पर्यटन, रोजगार को नया आयाम देगा चेपुआ महोत्सव’

Fri, 26 Mar 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
chepuaa mahotsav
‘पर्यटन, रोजगार को नया आयाम देगा चेपुआ महोत्सव’
विज्ञापन

चेपुआ व्यापारी महासंघ की ओर से हुआ महोत्सव, विधायक ने किया उद्घाटन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई गोष्ठी, चेपुआ मछली का लोगों लिया स्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। छितौनी-बगहा रेल पुल के नीचे गंडक नदी की धारा के बीच छूटे बालू के टीले पर चेपुआ व्यापारी महासंघ की ओर से शुक्रवार को चेपुआ महोत्सव का आयोजन हुआ। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि यह महोत्सव पर्यटन व रोजगार को नया आयाम देगा।

विधायक ने कहा कि कुशीनगर के बाद पनियहवा आने में लोग रुचि लेंगे। वहीं, गंडक नदी में मिलनेवाली चेपुआ मछली के स्वाद लेनेवालों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, इसके लिए कोशिश जारी है। चेपुआ मछली की ब्रीडिंग व शोध पर भी विचार जारी है। जबकि कुशीनगर आने वाले जापान, कंबोडिया, थाईलैंड, श्रीलंका आदि देश के पर्यटकों को मछली खिलाने के लिए पनियहवा बुलाया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम व विचार गोष्ठी हुई। लोगों ने चेपुआ मछली का स्वाद भी लिया। चंद्रप्रकाश तिवारी, संजय हमदर्द, अंजनी शुक्ला, सोनू दानिया, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश गुप्ता, जितेंद्र चौहान, शंभू चौहान, अनूप श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, दीपलाल निषाद, सोनू जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुभाष कुशवाहा, रवि जायसवाल, बैजनाथ कुशवाहा, दुर्गेश जायसवाल, श्रीराम साहनी, नथुनी साहनी, कमलेश निषाद, हीरालाल, कोदई साहनी, गुड्डू यादव, अशोक निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed