{"_id":"6994d042660079d31901e585","slug":"check-the-records-and-ban-the-controversial-people-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154942-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिकाॅर्ड की जांच कर विवादित लोगों को करें पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिकाॅर्ड की जांच कर विवादित लोगों को करें पाबंद
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें रमजान, होलिका दहन, होली, चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी आदि पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि पूरी गंभीरता से दो समुदायों के बीच हुए विवाद का रिकार्ड चेक कर लगातार विवादों में शामिल रहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाबंद करें।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि त्योहारों पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य, विद्युत, नगरपालिका के अधिकारियों का मोबाइल नंबर अवश्य रखें, ताकि कम समय में बेहतर रिस्पॉन्स मिल सके। होली के दिन किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं। शराब पीकर किसी भी प्रकार की अभद्रता न करें। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि होलिका दहन स्थलों से संबंधित विवादों का समाधान आपसी सहमति एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें। होलिका दहन के दिन निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था करें। उन्होंने चेताया कि शोभा यात्रा के दौरान डीजे की ध्वनि उच्चतम न्यायालय की तरफ से निर्धारित डेसीबल सीमा के अनुरूप ही हो। यदि कोई व्यक्ति होली की शोभा यात्रा में कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शहरी क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करें। एसपी केशव कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दें। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की।
इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एडीएम न्यायीक प्रेम कुमार राय, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सदर एसडीएम ऋषभ पुंडरीक, सीओ कसया कुंदन सिंह, एसडीएम जफर आदि मौजूद रहे।