फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chances of rain in a day or two, hope for relief from heat

Kushinagar News: एक-दो दिन में बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद

Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain in a day or two, hope for relief from heat
कुशीनगर। जुलाई का तीसरा पखवारा शुरू हो गया है, लेकिन जून के बाद अब तक जिले में झमाझम बारिश नहीं हुई। इससे सावन के महीने में बारिश के बजाए सड़कों पर धूल उड़ रही है। इसके चलते उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों की परेशानी तो बढ़ी ही है साथ धान की फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें सूखे से बचाने के लिए किसानों को पंपिंग सेट से फसलों की सिंचाई करना पड़ रहा है। उधर मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को आसमान साफ होने से सुबह छह बजे ही धूप निकल गया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ती गई।
विज्ञापन

हालांकि दिन के कई बार आसमान में हल्के बादल छाए तो लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन थोड़ी ही देर में पुन: तेज धूप होने से लोग परेशान हो उठे। तेज धूप की वजह से बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकले लोग धूप तेज बचने के लिए गमछा लगाकर निकले थे। मंगलवार को मौसम का अधिकम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कृषि विभाग केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद भारतीय मौसम विभाग की तरफ से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed