{"_id":"68c46f25ba64e65d0005d878","slug":"chances-of-rain-for-four-days-will-get-relief-from-heat-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145221-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार दिनों तक बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार दिनों तक बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
Sat, 13 Sep 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए आने वाले चार दिन राहत भरा रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में 16 सितंबर तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार की शाम जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके अनुसार आने वाले मंगलवार तक मौसम का अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के दौरान सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 93 से 97 प्रतिशत और शाम को आर्द्रता न्यूनतम तापमान 70 से 83 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।