फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cepoy saved 3 lifes hounered

Kushinagar News: सिपाही ने आग से बचाई जान, विधायक व एसपी ने किया सम्मानित

Tue, 06 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
cepoy saved 3 lifes hounered
एसपी कार्यालय में सिपाही अर्जुन खरवार क़ो सम्मानित करते फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

पडरौना। पुुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल व विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने मंगलवार क़ो एसपी कार्यालय में तीन लोगों की जान बचाने वाले सिपाही अर्जुन खरवार क़ो सम्मानित किया। नगर पंचायत फाजिलनगर चार जून की शाम एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। उसमें एक ही परिवार की दो बच्चियों सहित एक महिला धुएं के चलते कमरे में बेहोश हो गई थी।

चौकी प्रभारी राकेश यादव क़ो जब आग लगने की सूचना मिली तो सिपाही अर्जुन खरवार, आनंद गुप्ता व राहुल के साथ जिस मकान में आग लगी वहां पहुंच गए। जब अर्जुन खरवार को घर में तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी हुई तो पीछे की तरफ से खिड़की तोड़कर अपनी जान की बाजी लगाकर घर के अंदर दाखिल हो गए। महिला व दोनों बच्चों को आग की लपटों से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि अर्जुन खरवार ने अपनी बहादुरी का परिचय देकर तीन महिलाओं की जान बचाई। इनसे सभी क़ो सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed