{"_id":"64ce9e4eb120580cb6006e35","slug":"cepoy-raped-wife-with-friends-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2670-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी को बुलाकर सिपाही ने दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी को बुलाकर सिपाही ने दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म
Sun, 06 Aug 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कसया के एसीजेएम कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का दिया आदेश
कार्रवाई की जद में आए तीन में एक देवरिया का रहने वाला है भाजपा नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/कुशीनगर। मायके से पत्नी को वाराणसी बुलाकर सिपाही ने अपने दोस्तों के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। चाय में नशे की गोली देने के बाद तीनों ने घटना को अंजाम दिया और वीडियो भी बना लिया। होश आने पर महिला ने इसका विरोध किया। सिपाही ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत करोगी तो हम लाेग वीडियो बनाए हैं, वायरल कर देंगे। तीनों आरोपियों में एक देवरिया का भाजपा नेता भी शामिल हैं।
कसया थाना क्षेत्र की एक युवती सिपाही के संपर्क में एक साल पूर्व आई। दोनों के बीच मोबाइल पर काफी देर तक बातें होती रहीं। 21 जुलाई 2022 को सिपाही ने कुशीनगर एडीएम कोर्ट में युवती के साथ शादी करने का आवेदन दिया। अनुमति मिलने के बाद 23 जुलाई 2022 को कसया के रामजानकी मठ में युवती से सिपाही ने शादी की। सिपाही की तैनाती वाराणसी के सिगरा थाने में है।
इसकी वजह से शादी के बाद युवती को लेकर वाराणसी चला गया। कुछ दिन साथ में रखने के बाद मायके भेज दिया। सिपाही ने पत्नी के पास फोन किया और बोला कि दो दोस्त वाराणसी आ रहे हैं। उनके साथ चली आओ। 20 मार्च 2023 को महिला को कार से लेकर देवरिया जिले के एक भाजपा नेता और सिपाही का रिश्तेदार वाराणसी जा रहे थे। पहुंचने के बाद भाजपा नेता एक होटल में ले गया और चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। कुछ देर बाद सिपाही भी पहुंच गया। तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया।
विज्ञापन
युवती के होश में आने पर भाजपा नेता ने बोला कि तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध का वीडियो बना लिया गया है। तुम दूसरी शादी कर लो, पुलिस या घरवालों से कुछ बताई तो वीडियो वॉयरल कर दिया जाएगा और पुलिस भी कुछ नहीं करेगी।
कसया के एसीजेएम कोर्ट ने वाराणसी में तैनात सिपाही, देवरिया के भाजपा नेता और सिपाही के एक रिश्तेदार पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया है।
प्रभारी एसओ विजय नरायण राय ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिला है। केस दर्ज किया जाएगा।