फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cepoy helped vietnami citizen

Kushinagar News: रात को भटक रहे वियतनामी पर्यटक को सिपाही ने गंतव्य तक पहुंचाया

Sun, 27 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
cepoy helped vietnami citizen
कसया बस स्टैंड पर वियतनामी पर्यटक से बातचीत करते सिपाही राहुल यादव।संवाद
पर्यटक की भाषा कोई समझ नहीं कर पा रहा था, सिपाही ने एप से समझा
विज्ञापन


फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। नगर स्थित सरकारी बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक विदेशी पर्यटक बस, ऑटो चालकों व स्थानीय लोगों से अपनी भाषा में कुछ जानकारी लेना चाह रहा था। उसकी भाषा किसी की समझ में नहीं आने से वह काफी परेशान था। तभी गश्त पर निकली पुलिस के एक सिपाही ने किसी एप के माध्यम से भाषा का अनुवाद करके उसकी समस्या को समझा और उसे गंतव्य तक पहुंचाया।

पासपोर्ट के मुताबिक, पर्यटक की पहचान वियतनाम के रहने वाले 30 वर्षीय लिवन सन के रूप में की गई। रात को बस अड्डे के आसपास भटकते और परेशान देखकर रात्रि गश्त में ड्यूटी कर रहे थाना कसया के सिपाही राहुल यादव उसके पास पहुंचे और वियतनामी नागरिक की बात सुनी।
विज्ञापन

उसकी बात समझ में नहीं आई तो सिपाही ने भाषा बदलने वाले मोबाइल एप का इस्तेमाल कर उसकी पूरी बात समझी। सिपाही राहुल ने बताया कि यात्री भटक जाने से बहुत परेशान था। उसे ठहरने के लिए होटल में जाना था, लेकिन उसे किसी ने दूसरी जगह पहुंचा दिया था। इसीलिए वह परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वियतनामी नागरिक किसी पर विश्वास नहीं कर रहा था। उसे नगर के ही एक निजी होटल में रुकना था, जहां वह जाना चाहता था। उसकी पूरी बात समझकर उसे उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया। विदेशी यात्री ने सिपाही को धन्यवाद दिया।

आगे बताया कि कोई बस वाला उसे गांधी चौक से बैठाकर होटल के लिए ले गया औऱ उसे कुशीनगर में छोड़ दिया। फिर पर्यटक वहां से वापस बस स्टैंड कसया पैदल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed