फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CDO stopped the salary of three BMM

Kushinagar News: सीडीओ ने तीन बीएमएम का वेतन रोका

Tue, 04 Apr 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
CDO stopped the salary of three BMM
में लक्ष्य की अपेक्षा कम समूह गठित करने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक सीडीओ गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। विकास खंडवार समूहों के गठन की समीक्षा में लक्ष्य की अपेक्षा कम समूह गठित करने, समूहों का बैंक खाता खुलवाने, एमआईएस कम होने के कारण उन्होंने ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) सेवरही, दुदही, खडडा का वेतन बाधित करने के निर्दश दिए। सीडीओ ने संबंधित सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) को नोटिस देने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया।
समीक्षा के दौरान समूहों का बैंक खाता खुलवाने, एमआईएस कराने, लंबित पत्रावलियों आदि सभी बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इन कामों में प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित विकास खंड अधिकारियों से सीडीओ ने पूछताछ की। मार्च 2023 तक 7188 समूहों का गठन करने का लक्ष्य शासन ने दिया था। इसमें 3979 समूहों का गठन हुआ है, 2830 समूहों का एमआईएस हुआ और बैंकों में 1149 समूहों का खाता खुलवाने व एमआईएस के लिए पत्रावलियां लंबित हैं।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने सभी बीडीओ को मानीटरिंग करने के साथ ही आईएसबी और बीएमएम को लंबित कार्यों के पूर्ण न होने पर मंगलवार की रात आठ बजे मीटिंग बुलाई। इस अवसर पर डीसी मनरेगा राकेश, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, सहित ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) और ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed