{"_id":"60edc8d38ebc3eff1c7cc5dc","slug":"cdo-instructed-cdpo-kushinagar-news-gkp4017386181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सीडीपीओ को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सीडीपीओ को दी हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने सीडीपीओ को दी हिदायत
कसया (कुशीनगर)। कंपोजिट विद्यालय मैनपुर कोट परिसर में मंगलवार को सीडीओ की अगुवाई में चौपाल आयोजित हुई। इसमें गांव में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अनियमितता मिलने पर सीडीओ ने सीडीपीओ पर नाराजगी जाहिर की।
कसया ब्लॉक के मैनपुर ग्राम सभा का दीनापट्टी मुसहर बाहुल्य टोला है। मंगलवार को सुबह 11 बजे चौपाल शुरू हुई। सीडीओ अनुज मलिक ने बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं से दाल, चावल समेत अन्य सामान के वितरण की जानकारी ली। सीडीओ ने शासन की मंशा के अनुरूप वितरण के लिए निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की कार्यशैली संतोष जनक रही। गांव में आवास, जॉब कार्ड, इंडिया मार्का हैंडपंप की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मुसहर समुदाय के लोगों का जॉब कार्डधारकों के बैंक पासबुक तुरंत अपडेट कराने, खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्म से पांच साल तक का समय विकास के लिए अहम होता है। इसलिए इस दौरान बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर आशा कार्यकर्ता और एएनएम से संपर्क कर सलाह लें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, बीडीओ रत्निका श्रीवास्तव, बीईओ विजय गुप्त, ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद, प्रभारी एडीओ पंचायत सुभाष प्रसाद, विजय राय, रणजीत सिंह, रामगोपाल यादव, संजय कुमार, पयोदकांत मिश्र, रामजीधर द्विवेदी, संजय यादव, पीएन राय, तबस्बुम परवीन, जीतेंद्र राय, लेखपाल अजय दूबे, सनी गुप्त, जयप्रकाश, सरोज पाठक, संजीव यादव, राकेश सागर, मनोज गुप्ता, राजू प्रसाद आदि मौजूद रहे।