{"_id":"68682ab1c0376a6dd604d05a","slug":"cattle-smuggler-arrested-two-cattle-freed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-140893-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पशु तस्कर गिरफ्तार, दो गोवंश मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पशु तस्कर गिरफ्तार, दो गोवंश मुक्त
Sat, 05 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। महुआडीह हिरन्नापुर नहर पटरी से शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने मिनी ट्रक पर लदे दो गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस टीम ने एक पशु तस्कर को भी दबोचा लिया।
पुलिस ने तस्कर पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज कुशीनगर गौरव शुक्ल मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ महुआडीह हिरन्नापुर नहर पटरी पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मिनी ट्रक पर लदे दो गोवंश को मुक्त कराया। साथ ही एक पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अमन यादव (20) पुत्र हरेंद्र यादव निवासी ग्राम भिसवा, थाना तरकुलवा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान पशु तस्कर ने पुलिस को बताया कि गोवंश को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाना था। तस्कर से एक बांका, लकड़ी का ठीहा, रस्सी, 1210 रुपये, एक मोबाइल स्मार्टफोन बरामद हुआ।