फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered for throwing inflammable substance on teenager

Kushinagar News: किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में केस दर्ज

Wed, 06 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Case registered for throwing inflammable substance on teenager
पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल कॉलेज में किशोरी के मेडिकोलीगल में केमिकल बर्न की पुष्टि भी हुई है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उन्हें चिह्नित करने के लिए पुलिस अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन



हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार की देर रात अपने घर के बरामदे में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान बाइक से दो मनचले पहुंचे और किशोरी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक भाग निकले। ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर पड़ते ही किशोरी अचेत होकर गिर गई। किशोरी को गिरता देख उसके दादा ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और निजी साधन से किशोरी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां मंगलवार की भोर में किशोरी होश में आई। किशोरी के पिता के मुताबिक दो मनचले अचानक दरवाजे पर आये और दूर से ही बेटी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भाग निकले। इस संबंध में सीओ उमेश भट्ट ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से एसिड फेंकने की तहरीर पुलिस को दी गई है। मेडिकल कॉलेज पहुंच पुलिस ने इसकी जानकारी हासिल की। पीड़िता की स्थिति सामान्य है। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

0
केमिकल बर्न की पुष्टि कर रहे डॉक्टर :
मेडिकल कॉलेज में किशोरी का उपचार करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि किशोरी अभी ठीक हालत में है। चेहरे पर नाक के ऊपर और माथे पर दो से तीन जगह लाल निशान है। इससे केमिकल बर्न की पुष्टि हो रही है। खैर, यह पुलिस जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
आईना में चेहरा देख बिलख रही किशोरी

16 वर्षीय किशोरी एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। किशोरी के हंसते-खिलते चेहरे पर न जाने किस दरिंदे की नजर पड़ गई, यह चर्चा कर लोग दरिंदों के इस कृत्य की निंदा कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, घर आने के बाद किशोरी ने जब आईने में अपना चेहरा देखा तो बिलख पड़ी। उसे रोता देख परिजन भी अपने आंशू को नहीं रोक सके।


पुलिस गश्त पर भी उठे सवाल :

किशोरी के घर से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित चौराहे पर हर दिन की भांति सोमवार की शाम भी पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान शोहदे पहुंचे और किशोरी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भाग निकले। शोर मचाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद पीड़िता के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed