फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against three for assault

Kushinagar News: मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three for assault
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव मुजहना तिवारी निवासी तारा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि गांव के प्रमोद निषाद, जमोत्तरा देवी और प्रिया उनपर गलत आरोप लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपी उनके दरवाजे पर आ गए और अपशब्द बोलते हुए मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन


0

युवक पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के युवक पर सात वर्षीय बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित बालिका के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार की शाम करीब तीन बजे उनकी सात वर्षीय बेटी मंदिर परिसर में खेल रही थी। आरोपी युवक उसे मंदिर के पीछे ले गया और छेड़खानी करने लगा। गांव की एक महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन


0

धमकी देने का केस दर्ज

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव कुसम्हा निवासी प्रेमलता त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के मदरहा निवासी राकेश उन्हें फोन करके धमकी देते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


0

घर में घुसकर मारपीट करने वालों पर केस
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना के चंद्रौटा की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने देवर सहित चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बबिता देवी ने तहरीर में कहा है कि नौ जून की सुबह करीब 10:30 बजे देवर रविप्रकाश श्रीवास्तव, पड़ोसी नितिन, श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव और अनिल श्रीवास्तव ने अकारण घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। संवाद

0

लड़की भगाने के आरोप में केस दर्ज
खड्डा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने रविवार को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों को उलाहना देने गई तो युवक के घर वाले अपशब्द बोलने लगे। महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। संवाद


0

रिश्तेदारी से घर के लिए निकला किशोर लापता
गगुआ बाजार/समउर बाजार। क्षेत्र के गांव बिहार खुर्द स्थित मामा के यहां से घर जा रहा किशोर लापता हो गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिहार खुर्द निवासी मिट्ठू गुप्ता ने तहरीर में कहा है कि उनका भांजा रोहित गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता निवासी गांव अलमदास बेलवा बीस दिन तक उनके घर रहा। छह जून को वह अपने घर जाने की बात कह वह निकला था, लेकिन वह अब तक अपने घर नहीं पहुंचा है। हर संभावित जगहों पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed