{"_id":"60f820018ebc3e6fd84cb4b7","slug":"case-registerd-3-arrested-kushinagar-news-gkp402637244","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
लूट का मुकदमा दर्ज, तीन व्यक्ति गिरफ्तार
कसया (कुशीनगर )। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक के साथ मारपीट व उनके घर में लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के धन्नीपट्टी निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक एवं बुद्ध पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर सिंह की तहरीर के मुताबिक वह मंगलवार की शाम को दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच पड़ोस के कुछ लोग आए और चुनावी विवाद को लेकर उन्हें अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर वह लोग उनके साथ मारपीट कर उनका मोबाइल और उनके भाई जितेंद्र के गले से 50 हजार की कीमत की सोने की चेन छीन ली। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।