{"_id":"646a6e37a8e068bf0d0dcc54","slug":"case-on-7-in-fighting-kushinagar-news-c-7-1-175894-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में हुई मारपीट में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में हुई मारपीट में सात पर केस
Mon, 22 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पांडेयपुर उर्फ बसंतपुर में विवादित भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष की घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राणघातक हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना बीते 12 मई की बताई जा रही है।
पांडेयपुर उर्फ बसंतपुर निवासी फूलपरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना के दिन उनके घर कोई पुरुष नहीं था। उनकी पुश्तैनी मंडप के बंटवारे को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। उस पर अवैध कब्जा करने के लिए गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर लाठी-डंडा आदि के साथ दरवाजे पर रखा नाद और झोपड़ी आदि उजाड़ने लगे। विरोध करने पर उनके साथ बहन रिंकी को भी मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए पटहेरवा थाने की पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर प्राण घातक हमला करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।