{"_id":"619fd2237c5a3203e9687dcc","slug":"case-on-2-in-gangrape-kushinagar-news-gkp4176312167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों पर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों पर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज
कार्तिक पूर्णिमा की रात हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरु पूर्णिमा की रात 11 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रामकोला थाने की पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार की शाम को सीओ खड्डा ने पीड़िता के घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
तहरीर में बताया गया है कि रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका अपनी बहन के साथ घर पर थी। पिता दुकानदार हैं। वह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे बांसी मेला में अपनी दुकान लेकर गए थे। उस रात बालिका को अकेली देखकर गांव के ही दो युवक घर में घुसे और उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेकर चले गए। रात में पिता घर पहुंचे तो बेटी को न पाकर देर रात रामकोला थाने में सूचना दी। सुबह बालिका अपने घर आई और दुष्कर्म के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दी। हालांकि, तब से परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। बुधवार की रात में पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद देर रात पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसकी सूचना मिलने पर सीओ खड्डा बृहस्पतिवार की शाम को पीड़िता के घर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ शिवाजी सिंह ने कहा कि पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पांच के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई
पटहेरवा। आपराधिक गतिविधियों में नामजद पांच लोगों के खिलाफ पटहेरवा थाने की पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसकी जानकारी एसओ अखिलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहले से कई मामलों में वांछित पांच व्यक्तियों पर यह कार्रवाई हुई है। उनका नाम अंकित राय उर्फ मंटू राय निवासी सरया खुर्द थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, सफी आलम निवासी पिपराकनक थाना पटहेरवा, रितेश निवासी नरहवा थाना पटहेरवा, सलाउद्दीन निवासी पिपराकनक और भारद्वाज निवासी नरहवा थाना पटहेरवा है। संवाद