फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against three people including Lekhpal for fraudulently getting the land registered

Kushinagar News: धोखे से जमीन बैनामा कराने के मामले में लेखपाल समेत तीन पर केस

Thu, 24 Apr 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people including Lekhpal for fraudulently getting the land registered
पडरौना। एक अशिक्षित महिला को धोखा देकर शहर के एक मोहल्ले में जमीन बैनामा कराने के मामले में लेखपाल, उसकी पत्नी और भाई पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी लेखपाल और इसका भाई बैंक में खाता खुलवाकर दो एटीएम कार्ड जारी कराकर कर इस्तेमाल करते थे। जमीन बेचने के लिए दिए गए रकम भी खाते से निकाल लिए हैं। एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाप निवासी वंदना मिश्रा के पति का निधन हो गया है। वह पढ़ी लिखी नहीं है। इसकी पुश्तैनी जमीन से पटीदार बेदखल कर कब्जा कर लिए हैं। इसकी पडरौना शहर के मुन्ना कोलोनी में दो जगह इसके हिस्से की पांच डिस्मिल जमीन थी। इस जमीन का खतौनी निकालने के लिए दो वर्ष पूर्व महिला पडरौना तहसील में गई तो कोतवाली क्षेत्र के नादे अहिरौली डूमरभार गांव निवासी लेखपाल नीरज दुबे से मुलाकात हुई। आरोप है कि महिला का अनपढ़ होने का फायदा उठाकर लेखपाल अपनी बातों में फंसा लिया और दो डिस्मिल जमीन का सौदा किया। खाते में रकम देने के लिए एक बैंक में अकाउंट खोलवाया और धोखे से दो एटीएम कार्ड जारी करा लिया। विश्वास में आकर मेरे मोबाइल पर जो ओटीपी आता था। उसे दे देती थी। दो डिस्मिल जमीन की जगह लेखपाल अपने पत्नी सोनम दुबे के नाम से पांच डिस्मिल जमीन बैनामा करा लिया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर बैंक गई तो खाते में भेजे गए रकम एटीएम कार्ड से कई बार निकाल लिया गया है। पीड़ित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए चक्कर लगाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। एसपी संतोष कुमार मिश्रा से मिलकर शिकायत की तो एसपी ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल रवि राय ने बताया कि लेखपाल नीरज दुबे, इसके भाई धीरज दुबे और पत्नी सोनम दुबे पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed